राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? सिंगर जिन पर अज्ञात हमलावरों ने किया घातक हमला, ऐसे बचाई जान


Loading

कर गई चुल’, ‘2 मेनी गर्ल्स’, ’32 बोर’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर बॉलीवुड और हरियाणा के सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार, 14 जुलाई 2025 को गुरुग्राम में जानलेवा हमला हुआ था। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया उस दौरान अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियां चलाने लगे। इस बात का एहसास होते ही सिंगर ने थार दौड़ा कर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकाले। गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर बादशाहपुर के पास गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद से सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं?

राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं?

राहुल यादव, जिन्हें राहुल फाजिलपुरिया के नाम से भी जाना जाता है। वह जाने-माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के करीबी दोस्त हैं। इस साल की शुरुआत में, दोनों एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान सांप के जहर और जिंदा सांपों के इस्तेमाल से जुड़े एक विवादास्पद मामले में फंसे थे। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सोशल मीडिया पर फाजिलपुरिया की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हरियाणा में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग

कुछ अज्ञात लोग टाटा पंच गाड़ी में आए और गायक फाजिलपुरिया पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी के बाद, हरियाणवी सिंगर अपनी कार में तेजी से मौके से फरार हो गए। यह घटना एसपीआर की सड़क पर फाजिलपुर गांव के पास हुई। इस बीच, गुरुग्राम पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए जांच और तलाशी शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगभग एक घंटे पहले एसपीआर रोड पर गोली चलने की सूचना मिली थी। गुरुग्राम पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

राहुल फाजिलपुरिया का एल्विश यादव से क्या रिश्ता है?

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के करीबी दोस्त राहुल फाजिलपुरिया 2023 में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के इस्तेमाल के सिलसिले में चर्चा में आए थे। इस मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान, एल्विश ने दावा किया था कि सांपों की व्यवस्था करने का जिम्मा फाजिलपुरिया का था। बता दें कि पिछले साल नोएडा में हुई रेव पार्टियों में फन एंड एंटरटेनमेंट के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने नवंबर 2024 में, नोएडा सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी के बाद सांपों की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। साथ ही सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में चार सपेरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर