द्वारका एक्सप्रेस पर रोकी 20 से ज्यादा लग्जरी कारें, स्टंट कर बनवाए वीडियो-रील, गुरुग्राम में युवकों की करतूत


Loading

Stunt on Dwarka Expressway

वायरल होने की सनक में फिर से बीच रास्ते गाड़ियों से स्टंट किए गए। द्वारका एक्सप्रेसवे के वायरल विडियो में 20 से ज्यादा गाड़ियों पर सवार युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। कोई सनरूफ से बाहर निकला है तो कोई गाड़ी के गेट पर लटका है। इसके अलावा कारों की छत पर बैठकर भी कुछ युवक शोर मचा रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर इस कारण लगे जाम में लोग परेशान भी हुए। दावा है कि रविवार शाम का यह विडियो सेक्टर-108 के सोभा सिटी के पास का है। हैरानी है कि पुलिस को मामले में सोमवार दोपहर तक जानकारी ही नहीं थी। अब पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

विडियो में दावा किया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम विडियो बनाने के लिए करीब 20 कारों में युवक पहुंचे। अलग-अलग कार में सवार 40 से ज्यादा युवकों ने सोभा सिटी के पास सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान तीन-चार लड़के गाड़ियों के सामने खड़े होकर विडियो बना रहे थे। इस दौरान एक भी गाड़ी आगे नहीं निकल पाई। विडियो बनाने के साथ ही तेज आवाज में म्यूजिक और हॉर्न बजते रहे, जिससे आसपास के लोग परेशान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर