मादक पदार्थ तस्करी को लेकर दो अलग-अलग कार्रवाई:पुलिस ने पकड़ा 154 किलो से अधिक डोडा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


Loading

ओसियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने मादक पदार्थ तस्करी को लेकर दो अलग अलग कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने पहली कार्रवाई ओसियां थाना क्षेत्र में की, जबकि दूसरी कार्रवाई बालेसर थाना क्षेत्र में की।

ओसियां थाना क्षेत्र में टीम ने मादक पदार्थ तस्कर जगमाल सिंह पुत्र मदनसिंह निवासी धुंधाडिया पुलिस थाना ओसियां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 133.577 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

बालेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

टीम ने दूसरी कार्रवाई बालेसर थाना क्षेत्र में की। यहां पुलिस ने गोकुलराम पुत्र वागराम निवासी गाजनावास पुलिस थाना बालेसर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 21.125 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर