सांड़ों की लड़ाई में महिला की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल:ग्रामीणों का आरोप- पुलिस की गाड़ी से मौत; पुलिसकर्मी बोले- सांड हमारी गाड़ी से टकराए


Loading

जोधपुर में महिला की मौत पर हंगामा हो गया। दो सांडों ने लड़ते हुए महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांडों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी। इससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि महिला की मौत पुलिस की गाड़ी से हुई है। घटना लूणी थाना क्षेत्र की है।

लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया- सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे। इस दौरान एक महिला जस्सू कंवर (45) अपने मवेशियों को लेकर खेत में जा रही थी। सांड ने अचानक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

सांडों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।

ग्रामीण का आरोप, पुलिस की गाड़ी से मौत हुई

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत पुलिस की गाड़ी से टक्कर मारने से हुई है। ग्रामीण महिला की मौत को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रास्ता रोका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है पुलिसकर्मियों को पुलिस की गाड़ी से इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन महिला को इलाज के लिए नहीं ले जाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग कर रहे हैं जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर