दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल, कहीं ट्रैफिक जाम तो कहीं जलभराव; और होगी बारिश- IMD का अलर्ट


Loading

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार की सुबह से भारी बारिश जारी है। तेज हवाओं के साथ बरसी बूंदों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। अधिक बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव की वजह से यातायात बाधित नजर आ रहा है। अधिकतर, सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। आईएमडी ने पूरे दिन बादल छाये रहने और मध्यम से बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में कितना तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि विभिन्न इलाकों में बुधवार दिन भर मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान होगा। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज दिन भर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी की चेतावनी दी गई थी। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित दिल्ली के आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट लागू था। भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईटीओ को जोड़ने वाले तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और धीमी गति के कारण भारी जाम लग गया। हालांकि, हवाई अड्डे के आसपास भारी बारिश के बावजूद उड़ान संचालन में कोई रुकावट नहीं हुई।

कहां जलभराव

आईएमडी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण महरौली-गुरुग्राम रोड, आईटीओ, मधुबन चौक, ओल्ड रोहतक रोड, महरौली-बदरपुर रोड, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-आठ), पीरागढ़ी से आईएसबीटी(अंतरराज्यीय बस अड्डा), दिल्ली-गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम की स्थिति रही। सुबह ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंसे नजर आए। अगर, इसी तरह की बारिश देर शाम तक जारी रही तो जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर