Bangladesh Plane Crash में 27 की मौत, 170 से ज्यादा लोग घायल; राष्ट्रीय शोक घोषित


Loading

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आगरा रोड पर जमकर बवाल मचा हुआ है। यहां जामडोली के पास स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। वजह है,विपिन नाम के एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या। यह हत्या रविवार रात को एक आदतन अपराधी और खुद को शूटर कहलाने वाले अनस खान ने की थी। इतना ही नहीं तीन साल पहले उदयपुर में हुई कन्हैयालाल साहू के हत्यारों की तर्ज पर अनस ने भी हत्या के बाद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि करीब 1 घंटे बाद ही उसने वीडियो डिलीट कर दिया।

इस हत्याकांड के विरोध में सोमवार सुबह गुस्साई भीड़ ने जयपुर-आगरा हाईवे (जामडोली) जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानों पर पथराव किया जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के समझाने पर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर हालात काबू में किए। कुछ देर बाद हाईवे से जाम हटा दिया गया। हालांकि जामडोली अब भी विपिन के परिजन और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस पर उठ रहे सवाल, 24 घंटे पहले चाकू लहराते वीडियो पोस्ट किया:

हत्या के बाद आरोपी अनस खान उर्फ शूटर ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘आज बदला पूरा हुआ’ हालांकि आरोपी ने यह वीडियो एक घंटे में ही डिलीट कर दिया। आरोपी सोशल मीडिया पर अक्सर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें डालता रहा है। एक दिन पहले भी उसने चाकू लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, आदतन अपराधी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालता रहा और पुलिस उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती है। जबकि यह भी बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर