![]()

जोधपुर के किला रोड स्थित गालेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित हनुमान मंदिर का पाटोत्सव शनिवार को अजनेश्वर आश्रम के गुरु शांतेश्वर महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन गायकों ने गुरु महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।


मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं संत विनय महाराज सहित अन्य संतों ने गालेश्वर महादेव और हनुमान जी का पूजन किया। मंदिर परिसर में इस मौके विशेष श्रृंगार किया गया। संतों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन में सावन मास की महता और हनुमानजी की भक्ति के बारे में बताया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंघल, चंद्र प्रकाश सिंघल, हेमंत, राजेंद्र सोनी, उगम सिंह, रामदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






