फांसी पर झूलता मिला 22 वर्षीय युवक।,


लेखराज कौशल

हापुड़ – कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अच्छेजा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेतों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय रिंकू निवासी पिलखुवा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी कारणवश आत्महत्या की है। हालांकि, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और युवक के शव को नीचे उतरवाकर परिजनों को सूचना दी। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मार-मारकर रोते नजर आए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और जानकारों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। लोग घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर