सवाई माधोपुर में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से सटे नीम चौकी इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया। यहां 11 केवी लाइन से करंट लगने से एक लेपर्ड की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लिया। जिसे बाद में नाका राजबाग लाया गया।
नाका राजबाग प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे नीम चौकी के स्थानीय लोगों ने 11 केवी लाइन से करंट की वजह से एक लेपर्ड की मौत की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद वह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें डूंगरपाडे के एक घर की छत पर एक लेपर्ड मृत अवस्था में मिला। जिसके मुंह में बंदर फंसा हुआ था।
यहां बंदर का शिकार करने के चक्कर में लेपर्ड को करंट लग गया और करंट लगने से लेपर्ड और बंदर दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बिजली निगम की ओर से यहां की बिजली आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद लेपर्ड को छत से नीचे उतर कर नाका लाजवाब लगाया गया। जहां अब उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।