9 बच्चों को जन्म देने के बाद हुआ 10 साल छोटे लडके से प्यार, कर दिया ऐसा कांड की सब रह गए हैरान..


Loading

एग्रो मंथन संवाददाता, उत्तर प्रदेश। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या। घटना की रात महिला पति को बहाने से खेत में ले गई। वहां प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर हत्या की और फिर शव को ट्यूबवेल के कुंड में डाल दिया। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज स्थित उलियापुर के रहने वाले रतिराम की शादी भरगैन पटियाली निवास रीना से हुई थी। अरविंद ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। अरविंद के नौ बच्चे हैं। इसमें से तीन की रतिराम शादी कर चुके थे। तीन वर्ष पहले रीना के उम्र में दस वर्ष छोटे युवक भरगैन निवासी हनीफ पुत्र मुहम्मद ईशार से प्रेम संबंध हो गए।

रीना इन तीन वर्षों में तीन बार पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोबारा गलती नहीं करने के आश्वासन पर तीनों बार पति उसको वापस ले आया। आरोपित महिला रीना ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी संग मिलना-जुलना लगा रहा। इस पर पति रतिराम ने आपत्ति शुरू कर दी। इसको लेकर दंपती में आए दिन विवाद होने लगा। पति रतिराम प्रेम में रोड़ा बनने लगा। इस पर महिला रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या का षड्यंत्र रच लिया।

वीडियो न्यूज़ देखने के लिए यहाँ क्लीक कीजिये

महिला ने पुलिस को बताया कि 18 जून की रात उसने खेत में शौच जाने का बहाना बनाया। पति रतिराम को साथ चलने के लिए कहा। इस पर वह राजी हो गया। दोनों भरगैन के पास ही खेत में चले गए। वहां पहले से उसका प्रेमी हनीफ मौजूद था। दोनों ने वहीं पर रतिराम को पकड़ लिया। हनीफ ने उसको गिरा कर गला दबाना शुरू कर दिया। जब रतिराम ने विरोध किया तो पत्नी रीना ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद हनीफ ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पास ही ट्यूबवेल के कुंडे में डाल दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

घटना की जानकारी 22 जून को शव बरामद होने पर हुई। इस संबंध में मृतक के भाई अरविंद ने रतिराम की पत्नी रीना पर प्रेमी संग हत्या करने का शक जताया था। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पटियाली कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम ने दोनों आरोपितों का दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हनीफ की खून से सनी टी-शर्ट व रूमाल बरामद किया है। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर