Blinkit पर ऑर्डर करते ही लगा झटका! 1 किलो दही मंगवाया, लेकिन बिल देखकर उड़े होश — जानिए क्या हुआ आगे


Loading

Blinkit से ऑर्डर करते वक्त एक कस्टमर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उसने 1 लीटर दही मंगवाया, लेकिन पेमेंट पेज पर पहुंचते ही कीमत देखकर वह हैरान रह गया क्योंकि रेट दोगुना दिख रहा था। मजबूरी में उसने ऑर्डर तो प्लेस कर दिया, लेकिन बाद में इस गलती को लेकर पोस्ट लिखी और कंपनी से जवाब मांगा। पोस्ट वायरल होते ही Blinkit ने स्थिति साफ करते हुए अपना पक्ष भी रखा।

Blinkit Se 144 Ka Pada 77 Wala Dahi

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स ने शहरी लोगों के लिए खरीदारी को बेहद आसान बना दिया है, लेकिन इन सुविधाओं की एक कीमत भी चुकानी पड़ती है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि उसने Blinkit से सिर्फ 1 लीटर दही ऑर्डर किया था, मगर पेमेंट पेज पर कीमत देखकर वह दंग रह गया, क्योंकि चार्जेस जुड़ने के बाद दाम दोगुना हो गया था। पोस्ट वायरल होते ही कंपनी ने तुरंत सफाई दी और बताया कि अतिरिक्त शुल्क क्यों लगाया गया था।

ऑर्डर करते ही पैसा डबल…

ऑर्डर करते ही पैसा डबल…

एक ग्राहक ने ब्लिंकिट से 1 किलो दही ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 77 रुपये थी। लेकिन बिल चेक करते समय उसे झटका लगा, क्योंकि दही की असली कीमत में अलग-अलग चार्ज जुड़ने के बाद कुल राशि 144 रुपये पहुंच गई। दरअसल, कंपनी ने 7 रुपये हैंडलिंग चार्ज, 30 रुपये सर्ज चार्ज और 30 रुपये डिलीवरी चार्ज जोड़े थे। ग्राहक ने इस पूरी डिटेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दिखा कि ऑर्डर सिर्फ 22 मिनट में डिलीवर होना था।

ऐसे में वह SS पोस्ट कर पूछता है कि आखिर 77 रुपये के ऑर्डर पर 15-20 रुपये ज्यादा लेने के बजाय इतने पैसे अधिक क्यों लिए जा रहे हैं। जिस पर कंपनी भी जवाब देती है।

ये मेरा आखिरी ऑर्डर है

x  पर @joshi_1996 नाम के यूजर ने ब्लिंकिट ऐप का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा- @letsblinkit ये आखरी ऑर्डर था अब नहीं, सुविधा का देने का अर्थ यह नहीं है कि आप लूट चलाओ, 77/- का सीधा 144/-? 15-20/- अधिक समझ सकते है, 144/- तो अधिक है।

कंपनी का जवाब…

Image

इस वायरल पोस्ट पर जवाब देते हुए @letsblinkit ने लिखा- हॉय जोशी, हम समझते हैं कि ये चार्जेस निराशाजनक हो सकते हैं। लेकिन हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों के लिए सुचारू और विश्वसनीय सेवा सुनिश्चित करने से जुड़ी विभिन्न लागतों को पूरा करने के लिए ये शुल्क जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर