सीकर में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली, उमस बढ़ी


Loading

सीकर में सुबह से बादलों की आवाजाही रहने के साथ उमस बढ़ी है। - Dainik Bhaskar

 

सीकर में बुधवार शाम को करीब 10 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज सुबह सीकर में बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ी है। हालांकि सीकर में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीकर में 27 से 29 जून तक तेज बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान सीकर में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे।

 

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

 

 

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को भी सीकर में पूरे दिन बादलों की आवाजाही रहने के साथ उमस रही। इसके बाद शाम को करीब 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई।

सीकर में बुधवार शाम करीब 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई थी।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 29 जून तक तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला। आज से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट भी आएगी।

इधर जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में आज सामान्य बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 27 जून को सीकर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 28 और 29 जून को अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर में पिछले 24 घंटे में बारिश

एरिया बारिश (mm)
रींगस 6
धोद 1
लोसल 3
दांतारामगढ़ 13
अजीतगढ़ 22
सीकर 1
पलसाना 14

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर