ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी VIDEO:थार गाड़ी से आगे निकालने की होड़ में हुआ हादसा, जयपुर से किराए पर लाए थे


Loading

हादसे के बाद होटल के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कोर्पियो गाड़ी।

सीकर के रींगस में भैरुजी मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर अपनी दहशत दिखाई। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी गोविंदम् रेस्टोरेंट में जा घुसी, जिससे होटल को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही, इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोग दहशत में हैं।

होटल संचालक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर से किराए पर लाई गई स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी भैरुजी मोड़ पर एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ में थीं। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो चालक ने संतुलन खो दिया। गाड़ी पहले सवारी लेने के लिए खड़े टेंपो से टकराने से बाल-बाल बची, लेकिन आगे जाकर रेस्टोरेंट के ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का एंट्री गेट और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

 

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैरुजी मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर