![]()
बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव हो गया। घटना करबला मैदान के पास हुई, जहां नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस के दौरान तनाव बढ़ गया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जबकि कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।![]()
बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव की घटना सामने आई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान के पास हुए इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटा है।






