![]()
मनीष कुमार सिंह:
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रविवार को सिमरी बख्तियारपुर विधायक के ग्राम भरौली स्थित निज आवास पर पारंपरिक दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस भोज में क्षेत्र के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। दूर-दराज के गांवों से आए लोग उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मकर संक्रांति की परंपरा के अनुरूप दही–चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं अन्य पारंपरिक व्यंजनों का वितरण किया गया। पूरे परिसर को मनमोहक सजावट से सजाया गया। जहां सौहार्द, भाईचारे और उल्लास का माहौल बना रहा। विधायक ने अपने आवास पर अपने हाथों से दही चुड़ा परोस कर आतिथ्य सत्कार किया। इस पारंपरिक और पावन अवसर पर विधायक संजय कुमार सिंह आगंतुकों से सरलता और आतुरता भाव से मिले और सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मेल-जोल, सामाजिक सौहार्द के साथ नई ऊर्जा का प्रतीक है। और ऐसे आयोजनों से समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है, जिससे सामाजिक एकता और सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक से क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद भी किया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के आयोजन की सफलता में स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय , प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन , पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन,पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व नगर निगम चेयरमैन रेणु सिन्हा, प्रसिद्ध चिकित्सक डा. गोपाल शरण सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, शैलेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, गुजंन सिंह, छोटू सिंह सहित अन्य ने इस भोज में शिरकत किए। सभी आगंतुकों के प्रति विधायक ने अंत में आभार व्यक्त किया गया।






