![]()
नई जानकारी के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के समाप्त होते ही टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित की वापसी से टीम की बल्लेबाजी और भी मजबूत होगी, जबकि गेंदबाजों पर नई रणनीति और तालमेल बिठाने का दबाव बढ़ सकता है। उनकी टी20 मौजूदगी टीम के कॉम्बिनेशन को बदल सकती है और आगामी मैचों में नई ऊर्जा ला सकती है।
12 दिसंबर से नॉकआउट मुकाबले
रोहित शर्मासैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के वनडे सीरीजसीरीज शनिवार को खत्म हो जाएगी। 12 से 18 दिसंबर तक इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट होगा।मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया, ‘रोहित नेसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीके नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की अपनी इच्छा जताई है।’
टूर्नामेंट के पहले शतकवीर हैं रोहित
रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। 2007 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए 101 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने अभी तक 463 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 12248 रन हैं। उन्होंने 8 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उन्होंने 159 मुकाबलों में 4231 रन बनाए। पिछले साल भारत को विश्व चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।






