![]()
पाकिस्तान के युवा और तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। उनके घर पर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि नसीम इस वक्त पाकिस्तान टीम के साथ ही हैं।

घर में ही था परिवार
बता दें कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई है। परिवार के लोग सही सलामत हैं। लेकिन, ऐसे खुलेआम क्रिकेटर के घर पर गोली चल जाना काफी चौंकाने वाला है। इस हमले के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब नसीम शाह के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है।
हमले के वक्त घर पर नहीं थे नसीम शाह
जिस वक्त नसीम शाह के घर पर हमला हुआ, उस वक्त वह खुद घर पर नहीं थे। नसीम पाकिस्तान टीम के साथ रावलपिंडी में थे। बता दें कि नसीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जिसका आगाज 11 नवंबर से होने वाला है। इसके बाद नसीम शाह पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
नसीम शाह का करियर
22 साल के नसीम शाह ने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 32 वनडे और 32 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। शाह के नाम टेस्ट में 60, वनडे में 58 तो टी20 में 28 विकेट हैं।






