![]()
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में मुंबई स्थित एंटीलिया में विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान ईशा अपने बेहद साधारण और सुरुचिपूर्ण पहनावे में नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। महंगी शानो-शौकत के बीच उनकी सादगी, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कारों का संतुलन खास तौर पर चर्चा का विषय बना और मेहमानों पर गहरी छाप छोड़ गया।
![]()
मुकेश अंबानी फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सबसे अमीर इंसान हैं। उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है। लेकिन बावजूद इसके उनके बच्चे घमंड और अकड़ की जगह संस्कार दिखाने में विश्वास रखते हैं। खासतौर से हमेशा चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान के साथ नजर आने वाली ईशा अंबानी तो देश के साथ विदेशी लोगों के दिल में भी अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। तभी तो लॉस एंजिल्स काउंटी ऑर्ट म्यूजियम (LACMA) के बॉर्ड मेंबर भी उनके घर एंटीलिया पहुंच बहुत खुश नजर आए।
34 साल की ईशा ने फिरंगियों को अपने घर बुलाकर भारतीय संस्कारों से सीख दी। सबके लिए ग्रैंड पार्टी रखी। और, एक-एक इंसान के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए बात करती नजर आईं। संस्कारों के साथ मुकेश की बेटी ने सादगी से भी दिल जीत लिया। सिंपल कपड़ों में भी उनकी सुंदरता देखते बन रही है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nmacc.india)
सादगी से छोड़ दिया सबको पीछे
ईशा का ड्रेसिंग सेंस बहुत पॉवरफुल है। वो हर बार एक यूनिक डिजाइन वाले अटायर में दिखती हैं। लेटेस्ट लुक को खास बनाने के लिए भी वो बेज कलर की पैंट्स को साथ स्टाइलिश टॉप पहनी नजर आ रही हैं। अटायर का कलर एकदम क्लासी दिख रही है। ईशा के कपड़ों पर न ही प्रिंटेड पैटर्न बने हैं और न ही हैवी डीटेलिंग दिख रही है। लेकिन उनका लुक फिर भी बाकी सबसे बेस्ट दिख रहा है।
टॉप दे रहा है वेस्ट कोट वाला लुक
ईशा ने जो टॉप पहना है वो सिंपल जरूर है। लेकिन इसका डिजाइन ऐसा है कि वो वेस्ट कोट वाला टच भी दे रहा है। डीवा के टॉप की वी नेकलाइन है। जबकि स्लीवलेस डिजाइन उनके शोल्डर एरिया को हाइलाइट कर रहा है। टॉप की हेम अनइवन नजर आ रही है। जिससे ईशा का लुक और भी परफेक्ट बनता नजर आ रहा है।
हाई वेस्ट पैंट्स की पेयर
टॉप के साथ ईशा ने मैचिंग पैंट्स पेयर की हैं। जिनका हाई वेस्ट डिजाइन टॉप के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहा है। पैंट्स का स्ट्रेट फिट और फ्लेयर्ड वाला स्टाइल है। लेंथ ज्यादा होनी की वजह से ईशा की ब्लैक हील्स भी कंप्लीट हो रही हैं। प्रोफेशनल गैदरिंग और ऑफिस में स्ले करना हो तो आप भी ऐसा 2 पीस अटायर ट्राई कर सकती हैं।
कानों में दिखे चमचमाते हीरे
ईशा का स्टाइलिश आउटफिट बेशक सिंपल दिखा। लेकिन लुक को रॉयल टच देने के लिए वो कानों में हीरे लटकाई दिखीं। वो डायमंड इयररिंग्स पहनी दिख रही हैं। जो कि उनके लाइट मेकअप वाले फेस को हाइलाइट कर रहे हैं। लुक को मिनिमल रखते हुए ईशा ने गले में कुछ नहीं पहना है। लेकिन हां, ईशा के स्माइल उनकी ब्यूटी को एन्हांस करती नजर आ रही है।
यहां देखें वीडियो
इसी के साथ ईशा ने एक बार भी अपने स्टाइल, संस्कार और सादगी से दिखाया दिया कि उनके जैसा कोई और नहीं है। तभी लोग भी उनका नया लुक देख खूब तारीफ कर रहे हैं।






