पानी से भरी टंकी 1 हाथ से उठाकर दिखा रहा था ताकत, लोगों को 2 सेकंड नहीं लगे ‘फर्जी बाहुबली’ की ट्रिक समझने में


Loading

सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है। अब इस व्यक्ति को ही ले लीजिए। बंदे ने एक ट्रिक लगाई और पानी से भरी टंकी एक हाथ से उठा दी। हालांकि, वीडियो देखने के चंद सेकंड बाद ही लोगों ने बता दिया कि यह कोई बाहुबली नहीं, बल्कि कलयुग का बाहुबली है!

Funny Viral video
चाहे इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, या फिर यूट्यूब… यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए कॉन्टेंट नहीं है, बल्कि जिंदगी को आसान बनाने वाले रियल लाइफ हैक व ट्रिक का भी अड्डा हैं। अब कोई नई डिश बनानी हो, भाषा सीखनी हो या गाड़ी का इंजन खोलना हो.. यहां सब मिलता है। लेकिन भैया… कुछ लोग ऐसे कारनामे कर डालते हैं कि लोग उनकी चालाकी पकड़ तो लेती है पर फिर भी वह फन के चक्कर में इंटरनेट पर छा जाते हैं। अब इस बंदे को ही ले लीजिए, जिसे एक हाथ से पानी से भरी टंकी को उठाने का वीडियो बनाया। नतीजा.. वायरल होते ही लोगों ने उसकी ट्रिक पकड़ ली और ‘फर्जी बाहुबली’ का टाइटल दे दिया।

एक हाथ से उठाई पानी से भरी टंकी?

​वायरल रील में देखा जा सकता है कि एक बंदे के सामने काले रंग की पानी की टंकी रखी है, जिसके मुहाने से पानी छलकता नजर आ रहा है। पहली नजर में किसी को भी यही लगेगा कि टंकी पानी से लबालब भरी है। इसके बाद शख्स दिखाता है अपनी भुजाओं की ताकत…. और एक हाथ से पानी से भरी टंकी को उठा लेता है।

लोगों ने पकड़ी ली बंदे की ट्रिक

लोगों ने पकड़ी ली बंदे की ट्रिक

इस वीडियो का कमेंट सेक्शन सबसे दिलचस्प है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी शायद ही रुकेगी। एक यूजर ने शख्स को कलयुग का बाहुबली बताया, तो दूसरे ने कहा- 500 लीटर नही, 5 लीटर। एक ने कहा कि भाई सिर्फ ऊपर-ऊपर पानी है, बाकी टंकी खाली है। वैसे बंदे का हैक देख आप क्या कहेंगे? कमेंट में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर