![]()
सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है। अब इस व्यक्ति को ही ले लीजिए। बंदे ने एक ट्रिक लगाई और पानी से भरी टंकी एक हाथ से उठा दी। हालांकि, वीडियो देखने के चंद सेकंड बाद ही लोगों ने बता दिया कि यह कोई बाहुबली नहीं, बल्कि कलयुग का बाहुबली है!

एक हाथ से उठाई पानी से भरी टंकी?
वायरल रील में देखा जा सकता है कि एक बंदे के सामने काले रंग की पानी की टंकी रखी है, जिसके मुहाने से पानी छलकता नजर आ रहा है। पहली नजर में किसी को भी यही लगेगा कि टंकी पानी से लबालब भरी है। इसके बाद शख्स दिखाता है अपनी भुजाओं की ताकत…. और एक हाथ से पानी से भरी टंकी को उठा लेता है।
लोगों ने पकड़ी ली बंदे की ट्रिक
इस वीडियो का कमेंट सेक्शन सबसे दिलचस्प है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी शायद ही रुकेगी। एक यूजर ने शख्स को कलयुग का बाहुबली बताया, तो दूसरे ने कहा- 500 लीटर नही, 5 लीटर। एक ने कहा कि भाई सिर्फ ऊपर-ऊपर पानी है, बाकी टंकी खाली है। वैसे बंदे का हैक देख आप क्या कहेंगे? कमेंट में लिखें।






