![]()

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इस रूट के लिए श्रीगंगानगर से श्रीगंगानगर-बरौनी-श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से 14 फरवरी को दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04720 बरौनी से 16 फरवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
स्पेशल ट्रेन का ठहराव सादुलशहर, हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, सादुलपुर, चुरु, सीकर, रींगस, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, दानापुर, पाटलीपुत्र और हाजीपुर स्टेशनो पर होगा।
ट्रेन में हैं 22 डिब्बे
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 4 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही है।






