1 करोड़ लोगों के सुझाव से बनेगा बीजेपी का मेनिफेस्टो:5 से 20 अक्टूबर तक पार्टी लेगी राय, मंत्री प्रेम बोले; सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान


Loading

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में आज बीजेपी कार्यालय में बीजेपी मैनिफेस्टो कमेटी की पीसी बुलाई गई। मंत्री प्रेम कुमार, राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक मौजूद रहे।

नेताओं ने बताया कि पार्टी इस बार जनता की आकांक्षाओं और सुझावों के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पूरे बिहार में अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेकर मैनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। पार्टी सभी वर्गों किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए आने वाले 5 साल का रोडमैप जनता के सहयोग से बनाएगी।

हर जिले में पेटी और LED रथ

बीजेपी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 3 हजार सुझाव पेटियां रखी जाएंगी, जहां लोग अपने विचार डाल सकेंगे। इसके अलावा, पूरे बिहार में LED चुनाव रथ रवाना किए जाएंगे, जो गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ेगा।

लोगों को सुझाव देने के लिए पार्टी ने अलग-अलग माध्यम तैयार किए

मिस्ड कॉल, पत्र और फोन से सुझाव।

हर चौक-चौराहे पर QR कोड स्कैन कर सुझाव देने की सुविधा।

बीजेपी वेबसाइट कल से लॉन्च होगी, जिसपर ऑनलाइन सुझाव लिए जाएंगे।

नया व्हाट्सएप नंबर 8980243243 जारी किया गया है।

हर बूथ और मोहल्ले में कार्यकर्ता घर-घर जाकर सुझाव लेंगे

बीजेपी ने अक्टूबर माह में कई विशेष कार्यक्रम तय किए हैं

8 अक्टूबर – हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस।

9 अक्टूबर – युवा सम्मेलन।

10 अक्टूबर – महिला सम्मेलन।

14 अक्टूबर – उद्यमिता सम्मेलन।

11-12 अक्टूबर – हर घर तक पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता।

जितना ज्यादा सुझाव आएगा, उतना ही बेहतर

राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि घोषणा पत्र बनाने के लिए ऐसा अभियान बिहार में पहली बार हो रहा है। जनता से जुड़कर, उनके सुझावों पर आधारित घोषणा पत्र तैयार होगा।

आने वाले 5 साल सरकार क्या करेगी, यह जनता खुद तय करेगी। बिहार की जनता से अपील है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जितना ज्यादा सुझाव आएगा, उतना ही बेहतर और मजबूत मैनिफेस्टो तैयार होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर