डेढ़ किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने लगे, मौके से 2 कार जब्त


Loading

2 तस्करों को 1 किलो 536 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 कार भी जब्त की हैं। - Dainik Bhaskar

सूरतगढ़ की सिटी पुलिस ने गुरुवार शाम को तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को 1 किलो 536 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 कार भी जब्त की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिटी थाने के सीआई दिनेश सारण ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सूरतगढ़-बीकानेर हाईवे पर दो कारों में तस्करी का माल लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत एसआई माणकलाल और एएसआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता बालाजी सिटी कॉलोनी के पास पहुंचा। वहां बीकानेर की ओर से आ रही दो कार दिखाई दीं। पुलिस ने जब कारों को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवरों ने कार तेजी से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों कार को रोक लिया।

कार में सवार लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। शक होने पर पुलिस ने कारों की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग बैगों में 1 किलो 536 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चंद्रशेखर पुत्र मनोहरलाल, निवासी पल्ली, थाना मातोरा, जिला फलोदी और चंद्रभान पुत्र श्रवण कुमार, निवासी नेतेवाला, थाना चुनावढ़, जिला श्रीगंगानगर बताए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगे की जांच का राजियासर सीआई सतीश यादव को सौंपी गई है। पुलिस अब इस मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल वेद ज्याणी, महेश कुमार, नटवर, आत्माराम और गुलाब सिंह की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर