छेड़खानी का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या:साढ़ में बाइक से गिराकर गला घोंटा, परिजनों ने किया हंगामा

Loading

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया। चिरली गांव के 60 वर्षीय कालीदीन पासवान अपनी नातिन प्रिया को डॉक्टर दिखाने जा रहे थे। उनके साथ बहू किशन दुलारी और एक रिश्तेदार भी था।

काली मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। युवक कालीदीन का पारिवारिक भतीजा बताया जा रहा है। कालीदीन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी बाइक को धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने कालीदीन का गला घोंटकर हत्या कर दी।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और साढ़ थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर