हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, 11 में अलर्ट:चरखी दादरी में मकान गिरा, सोनीपत में अंडर ब्रिज डूबा; हिसार-रोहतक समेत 8 जगह बादल छाए


Loading

हरियाणा में बुधवार सुबह सोनीपत, पंचकूला, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

चरखी दादरी के खेड़ी सनवाल गांव में बारिश के में धूप सिंह का मकान गिर गया। मलबे में घरेलू सामान दब गया। वहीं सोनीपत में बारिश की वजह से शनि मंदिर के पास रेलवे अंडर ब्रिज में डूब गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 83.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

पंचकूला में साढ़े 9 बजे तेज बारिश शुरू हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 10 जुलाई: 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के अधिकतर हिस्सों (50-75 प्रतिशत) में बारिश हो सकती है। 9 जिलों जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) और 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में कुछ जगह बरसात की संभावना है।
  • 11 जुलाई: 9 जिलों यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत हिस्से) और 13 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व मेवात के कुछेक (25 प्रतिशत) हिस्से में बरसात हो सकती है।
  • 12 जुलाई: 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) और 8 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व रोहतक में (25 प्रतिशत) में बरसात की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर