गिरवी रखा 300 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज:कर्जदार की मौत के बाद सोना लौटाने से किया इनकार, परिजनों ने दर्ज कराया मामला


Loading

हनुमानगढ़ में एक व्यक्ति के खिलाफ उधार दिए गए रुपए के बदले रखवाए गए सोने को हड़पने का मामला दर्ज कराया गया है। रुपए उधार लेने वाले व्यक्ति की मौत के बाद उसके पिता ने मामला दर्ज कराया है।

हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया कि जंक्शन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार खुन्जा निवासी दीपक सोनी ने ग्राहक की मृत्यु का फायदा उठाकर 300 ग्राम सोना वापस करने से मना कर दिया। गांधीनगर वार्ड 16 के हरभजन सिंह ने बताया कि उसके पुत्र समरजीत ने दीपक सोनी से एक प्रतिशत मासिक ब्याज पर कर्ज लिया था। इसके लिए उन्होंने 300 ग्राम सोना गिरवी रखा था। समरजीत ने कर्ज की पूरी राशि चुका दी थी।

इसी बीच समरजीत की मौत हो गई। हरभजन सिंह के अनुसार दीपक सोनी ने इस स्थिति का फायदा उठाया। अप्रैल में जब हरभजन सिंह ने सोना वापस मांगा, तो दीपक ने साफ मना कर दिया। उसने कहा कि उसका इरादा सोना हड़पने का था और उसने ऐसा कर लिया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दीपक सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर