जिंदल हॉस्पिटल में काम करते समय मजदूर को लगा करंट:इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रशासन चुप


Loading

भरतपुर के मुखर्जी नगर स्थित जिंदल हॉस्पिटल में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता जैसे ही मजदूर के परिजनों को लगा तो, वह अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। दूसरी तरफ अस्पताल संचालक लोकेश जिंदल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

दीपक निवासी जघीना गेट ने बताया की मेरा चचेरा भाई रोशन सिंह (44) जिंदल हॉस्पिटल में काम करता था। उसकी तीन दिन पहले अस्पताल प्रशासन से झड़प हुई थी। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आज सुबह करीब 8 बजे हमारे पास अस्पताल की रोशन की अचानक तबियत ख़राब हो गई है। जिसके बाद हम सभी अस्पताल पहुंचे। हमें काफी देर तक रोशन से मिलने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद हमें बताया गया कि रोशन की मौत हो चुकी है।

जब हमने अस्पताल प्रशासन से उसकी मौत के कारणों के बारे में पूछा तो, कभी उन्होंने कहा कि उसे काम करते समय करंट लगा था। कभी वह कोई और बहाना बना रहे हैं। हमारी मांग है कि हमें रोशन की मौत के कारणों के बारे में बताया जाए। जिंदल हॉस्पिटल के प्रशासन ने कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया है। पुलिस हॉस्पिटल प्रशासन की बातों में आकर हमें ही धमका रही है।

इस मामले पर कोतवाली थाना अधिकारी विनोद मीणा ने कहा कि जिंदल हॉस्पिटल का एक कर्मचारी था। जिसे काम करते समय करंट लग गया। उसका जिंदल हॉस्पिटल में इलाज भी करवाया गया लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल एम्प्लॉई रोशन के परिजन अस्पताल प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं

इस मामले पर जब जिंदल हॉस्पिटल के प्रबंधक लोकेश जिंदल से बात की तो, उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। जिंदल हॉस्पिटल में आये दिन हंगामे रहते हैं। जिनमें परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर