चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:30 अप्रैल को घर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, दो पहले हो चुके अरेस्ट नदबई3 घंटे पहले


Loading

नदबई में करीब एक महीने पहले पथवारी मंदिर रोड पर ईंट भट्टे के पास एक घर में हुई चोरी की वारदात में नदबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गारौली थाना जनूथर जिला डीग निवासी आरोपी हम्बीरसिंह(40) पुत्र तेजसिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पूर्व में दो आरोपियों अरशद (35) पुत्र पलटू और इमरान (24), दोनों निवासी गांव विरगमा जिला डीग को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना 30 अप्रैल 2025 की रात को हुई थी, जब नदबई के गांव नगला सोगरिया निवासी नाहर सिंह का परिवार अपने भतीजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव ऊंच गया हुआ था। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के पीछे की दीवार पर लगे जंगले की ग्रिल तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपए नकद चुरा लिए। चोरी के बाद चोर मकान से कुछ दूरी पर खेत में अटैची छोड़कर फरार हो गए थे। परिवार के लौटने पर टूटी ग्रिल और बिखरे सामान को देखकर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। नदबई पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू की थी। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की।

थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने गारौली थाना जनूथर जिला डीग निवासी आरोपी हम्बीरसिंह (40) पुत्र तेजसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस पूर्व में गांव विरगमा निवासी अरशद और इमरान को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर