फ्रिज में रखा आटा कड़ा और काला हो जाता है तो जान ले ये सीक्रेट, हमेशा बनेंगी सफेद मुलायम रोटी


Loading

How to store chapati dough in fridge: फ्रिज में रखा आटा कड़ा होने के साथ ही काला दिखने लगता है तो इन 6 टिप्स को जरूर फॉलो करें। जिसकी मदद से आटे को सॉफ्ट रखा जा सकता है बल्कि गूंथा हुआ आटा काला भी नहीं पड़ेगा।

 

गूंथा आटा सॉफ्ट और फ्रेश रखने का तरीका

भागदौड़ भरी लाइफ में काफी सारी महिलाएं आटे को गूंथकर फ्रिज में स्टोर करती हैं। लेकिन फ्रिज से निकालने के बाद ना केवल आटा काफी ज्यादा कड़ा रहता है बल्कि इसकी रोटियां भी काली बनती है। जो दिखने में अच्छी नहीं लगती। ऐसे में कुछ महिलाएं फ्रिज में आटा रखना अवॉएड कर देती हैं। लेकिन अगर आप अपनी बिजी लाइफ में काम को आसान बनाना चाहती हैं और गूंथे हु आटे को सॉफ्ट के साथ ही काला होने से रोकना चाहती हैं तो इस टिप्स की मदद से रखें। साथ ही इस टॉप सीक्रेट को जान लें जिससे आपका आटा कभी भी काला नहीं पड़ेगा।

 

 

गूंथे आटे को रखने का तरीका 

लगाएं ऑयल गूंथे आटे को जब भी स्टोर करके रखना हो तो गूंथने के बाद आटे पर तेल जरूर लगा दें। तेल की परत आटे को काला होने और साथ ही कड़ा होने से रोकेगी।

एयर टाइट कंटेनर में रखें

जब भी गूंथे आटे को डिब्बे में रखना हो तो हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें। जिससे कि आटे में फ्रिज की ठंडी हवा ना घुसें। ऐसा करने से आटा ना केवल कड़ा होने से बचा रहता है बल्कि काला भी नहीं पड़ता।

ज्यादा मुलायम आटा ना गूंथे

रोटी के लिए गूंथकर आटा फ्रिज में रखना है तो उसे ना ज्यादा कड़ा गूंथे और ना ही ज्यादा मुलायम। क्योंकि फ्रिज से निकालकर जब आटे को यूज करेंगी तो मुलायम आटा ज्यादा चिपचिपा हो जाएगा और रोटी बनाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आटे को थोड़ा सॉफ्ट लेकिन हार्ड ही गूंथे।

एल्यूमिनियम फॉइल में रख सकते हैं

अगर आटे को कड़ा होने और काला होने से रोकना है तो एल्यूमिनियम फॉइल में भी लपेट कर रख दें। इससे भी आटा सॉफ्ट बना रहता है।

फ्रिज की बजाय फ्रीजर में रखें

आटे को जब भी स्टोर करना हो तो हमेशा फ्रिज में रखने की बजाय फ्रीजर में स्टोर करके रखें। ऐसा करने से आटा ज्यादा लांग टाइम तक फ्रेश बना रहता है और साथ ही कभी भी काला या कड़ा नहीं होता। रेस्टोरेंट वालों का यहीं सीक्रेट है। वो आटे को हमेशा फ्रीजर में स्टोर करते हैं।

फ्रीजर से बाहर निकाल कर इस तरीके से बनाएं रोटी

फ्रीजर से आटे को बाहर निकालने की बजाय एक बार अच्छे तरीके से गूंथे। जिससे आटा पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए। इसके बाद सारे आटे की लोई बनाकर रख लें और रोटी बनाते वक्त एक बार हाथों से घुमाएं। जिससे रोटी मुलायम और सफेद बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर