![]()
मनीष कुमार सिंह
सहरसा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम से जुड़े।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को सहयोग कार्यक्रम के सफल संचालन, प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के त्वरित निष्पादन, नियमित अनुश्रवण एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।






