![]()
-जनता की समस्याओं को पटल पर रखने का काम किया।
-हिंदुत्व के प्रति समर्पित रह संघ से जुड़े रहे
पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया।
संवाददाता लेखराज कौशल
हापुड़/धौलाना। पूर्व विधायक एवं गुरुजी के नाम से राजनीति में चर्चित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिसोदिया की छठी पुण्यतिथि पर ग्राम डहाना में उनकी समाधि स्थल पर भाजपाइयों ने पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्राम डहाना पहुंचे भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मंयक गोयल ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृतियो और उनके संस्कारों को सहेजने वाले ,उनके आचरण को अपने जीवन में धारण करने वाले समाज में स्थान पाते हैं।
उन्हें याद किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता बुलंदशहर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों को क्षेत्र में पहुंचाने में नरेन्द्र सिसोदिया ने अहम भूमिका निभाई।गुरुजी तीन बार विधानसभा पहुंचे और साठा चौरासी की जनता का नेतृत्व करते हुए उनकी समस्याओं को पटल पर रखने का काम किया। कथावाचक अरविंद ओझा ने कहा नरेंद्र सिसोदिया व्यवहार कुशल और हर दिल अजीज रहे। वह जीवन पर्यंत हिंदुत्व के प्रति समर्पित रहे और संघ से जुड़ कर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। भाजपा नेता पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व
महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद , ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल सिसौदिया, साठा चौरासी विकास मंच संस्थापक ललित राणा, कथा वाचक अरविंद ओझा, मनोकामना धाम के पीठाधीश्वर जीवन ऋषि, रामौतार सिंह, मोहन सिंह,
शीशपाल सिसोदिया, इकलेंडी देवेंद्र सिसोदिया प्रधान बीघेपुर, शैलेन्द्र राणावत, कलुआ प्रधान भटियाना, अमित राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रदीप सिसोदिया कटार सिंह, ब्रजेश शर्मा, प्रमोद कुमार बिल्ला ,पवन सोम जिला मंत्री पिलखुआ चेयरमैन पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण मित्तल ,
श्रवण शर्मा ,परिजनों में भारत भूषण, गिरीश भूषण दुष्यंत, भानु प्रताप, पवन प्रताप विमलेश देवी प्रीति ज्योति, शशि देवी समेत अन्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र भानु प्रताप ने आभार व्यक्त किया
—






