![]()
मनीष कुमार सिंह: (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र 76 के विधायक संजय कुमार सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्माधीन सड़कों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की है इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार को पत्र लिखकर उन्होंने शीघ्र उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है विधायक ने पत्र में बताया कि।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर वे स्वयं क्षेत्र के प्रमुख दो सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान देखा कि निर्माण कार्य मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा है। तथा घटिया सामग्री का उपयोग भी किया जा रहा है। इसमें पहला बेलवार पंचायत के अंतर्गत कोसी बांध 105 रोड से वेलवारा वाया लक्ष्मीनिया मध्य विद्यालय तक एवं दूसरा पंचायत सरोजा अंतर्गत बरकुरवा बीटी रोड कोसी डैम तक निर्माणाधीन सड़क है।स्थानीय जनता के आग्रह पर विधायक ने निर्माण स्थल पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया।इस निरीक्षण में उन्होंने पाया की सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और सड़क की मोटाई भी कम है ।जनता के इस शिकायत को सही पाते हुए उन्होंने इस पर काफी असंतोष जताते हुए दोनों सड़कों के निर्माण में विभाग की मानकों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है ।विधायक ने निर्माण कार्य पर तत्काल ही रोक लगाने और इसकी जांच कर मानक अनुरूप निर्माण करने की मांग पत्र में किया है ।विधायक के इस त्वरित कार्यवाही से स्थानीय जनता में खुशी व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से निश्चित ही क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्य ठोस और गुणवत्तापूर्ण संभव हो पाएगा।






