पीरियड नॉर्मल होने के बावजूद कंसीव नहीं कर पा रही हैं? एम्स गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर ने बताया कारण


Loading

कंसीव करने में कई कारक प्रभावित होते हैं, इसलिए कई बार पीरियड्स नॉर्मल होने के बावजूद प्रेग्नेंसी नहीं हो पाती। एम्स की गायनीकोलॉजिस्ट डॉक्टर ने इन छिपे हुए कारणों और फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया है।

not conceiving reasons

प्रेग्नेंसी और पीरियड्स का गहरा संबंध है, क्योंकि पीरियड्स ही ओव्यूलेशन को नियंत्रित करते हैं, जो गर्भधारण में मदद करता है। हालांकि, कई बार पीरियड्स सामान्य होने के बावजूद महिलाएं कंसीव नहीं कर पातीं। एम्स की गोल्ड मेडलिस्ट और गायनीकोलॉजिस्ट डॉक्टर आरुषि सेठी के अनुसार, रेगुलर पीरियड्स सिर्फ यह संकेत देते हैं कि महिला ओव्यूलेट कर रही है, लेकिन प्रेग्नेंसी कुछ छुपे हुए फैक्टर्स पर निर्भर करती है। इसलिए केवल नॉर्मल पीरियड्स देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि प्रेग्नेंसी संभव है। डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत तब होती है जब कोई महिला 1 साल से कंसीव नहीं कर पा रही हो या उसकी उम्र 35 साल या उससे अधिक हो। समय पर जांच और इलाज से निदान सही होता है और प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ती है।

एग की क्वालिटी और रिसर्व

एग की क्वालिटी और रिसर्व

डॉक्टर ने बताया कि पीरियड्स नॉर्मल होने के बावजूद महिला के एग की क्वालिटी या क्वांटिटी कम हो सकती है। जो कि फर्टिलिटी पर सीधा प्रभाव डालती है। अगर यह कम है तो कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है।

फैलोपियन ट्यूब

फैलोपियन ट्यूब

कई बार फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होती है और इसका कोई लक्षण भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में आपकी पीरियड साइकिल नॉर्मल होती है, लेकिन ब्लॉक ट्यूब प्रेग्नेंसी नहीं होने देती।

कंसीव ना कर पाने के कारण

एंडोमेट्रियोसिस

एंडोमेट्रियोसिस

यह काफी गंभीर बीमारी है, जो कंसीव करने में बाधा बन सकती है। इस कंडीशन में ओवरी के अंदर खून इकट्ठा होने लगता है। इससे प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर