DSSSB MTS भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, दिल्ली में सरकारी नौकरी और ₹56,900 तक सैलरी


Loading

दिल्ली में MTS पदों पर नई सरकारी भर्ती जारी हुई है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को करीब ₹56,000 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर

DSSSB Govt jobs 2025

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए DSSSB ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने एक्साइज, लेबर और ड्रग्स कंट्रोल सहित विभिन्न विभागों में MTS के 700 से अधिक पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इसका विस्तृत नोटिफिकेशन DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

DSSSB MTS Bharti 2025: पद की डिटेल्स

भर्ती निकाय दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB)
पद का नाम मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
पदों की संख्या 714 (अनारक्षित-302, ओबीसी- 212, एससी- 70, एसटी- 53, ईडब्ल्यूएस- 77)
आवेदन शुरू होने की तारीख 17 दिसंबर 2025 (दोपहर 12:00)
आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 (रात 11:59)
ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in
योग्यता 10वीं पास
आयुसीमा 18-27 वर्ष तक
सैलरी 18000-56900/- तक बेसिक सैलरी (पे लेवल -1) ग्रुप C
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन ​DSSSB MTS Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक DSSSB MTS Vacancy 2025 Apply Online

एमटीएस भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) कक्षा या समकक्ष में पास होना चाहिए। इसके अलावा किसी तरह का सर्टिफिकेट या अनुभव नहीं मांगा गया है। यानी अगर आप फ्रेशर या कहीं पहले से काम कर रहे हैं, तो भी इस भर्ती का फॉर्म भरकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
  • आयुसीमा: न्यनूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक। हालांकि ऊपरी उम्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

अप्लाई कैसे करें?

  • फॉर्म डेट करीब आते ही डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने पहले डीएसएसएसबी का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अपनी बेसिक सी जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट कर लें। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और वीलेड ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अब अपनी सभी जानकारी ध्यान से भर दें। जिस डब्बे में जानकारी आपसे मांगी जाती है, उसे उसी में ठीक से भरें।
  • अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले सेक्शन में अपलोड कर दें।
  • अपनी श्रेणी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को अंतिम तौर पर सब्मिट कर दें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर