‘चेहरे पर अनचाहे बाल आएंगे ही नहीं’, कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह का दावा, टंकी में पड़ा आटा 2 बार में दिखाएगा असर


Loading

चेहरे पर बाल निकलना एक नेचुरल प्रोसेस है। पुरुष ही नहीं, बल्कि हर महिला के चेहरे पर भी कहीं ना कहीं बाल निकलते ही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आप इस स्थिति से बिना पार्लर के कैसे निपटा जा सकता है? आइए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।

facial hairs home remedy
फोटो साभार: Instagram @dk_singh_797
चेहरा चमकाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अब जब चेहरे को चमकाने की बात होती है, तो लोग अक्सर इसे मुंहासे, फोड़े-फुंसी जैसी स्किन समस्याओं से जोड़कर देखते हैं। मगर हम सभी यहां और भी बेसिक मुद्दे पर बात कर रहे हैं। ये टॉपिक अनचाहे बाल यानी अनवांटेड हेयर्स का है। कई बार समस्या बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होती है, जितना हम उसे समझ और बना लेते हैं। अब सोचकर देखिये चेहरे का कालापन अनचाहे बालों की वजह से भी बढ़ सकता है। ये बाल ही हैं, जो चेहरे को निखरा नहीं दिखाना चाहते हैं। यही वजह है कि महिलाएं फेशियल हेयर्स को निकाल देती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

महिलाएं और पुरुष दोनों के होते हैं बाल

महिलाएं और पुरुष दोनों के होते हैं बाल

जी हां, इस बात में बिल्कुल भी दोराहे नहीं हैं कि महिलाओं और पुरुष दोनों के ही चेहरे पर बाल निकलते हैं। मगर यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पुरुषों के फेशियल हेयर्स को स्टाइल कहा जाता है। वहीं, महिला के चेहरे पर निकले बाल अनचाहे होते हैं, जो उनकी खूबसूरती को आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।

पुरुष इन बालों को बियर्ड्स कहते हैं और महिलाओं के लिए ये किसी समस्या से कम नहीं होते हैं। अगर बात आती है कि इन्हें किस तरह से निकाला जा सकता है, तो अक्सर लोग वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये तरीके बहुत दर्दनाक होते हैं।

घरेलू नुस्खे आएंगे काम

घरेलू नुस्खे आएंगे काम

महिलाएं अपने अनचाहे बालों को निकलवाने के लिए पार्लर जाती हैं। अब कोई एक काम के लिए पार्लर चला जाता है, तो वहां जाकर 4 अलग चीजों में पैसा अलग से फुक जाता है। अगर आप इस दर्द और पैसे की बर्बादी से बचना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। ऐसे में डीके सिंह का नुस्खा बहुत मदद करने वाला है।

अपने इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर आप उनके बताए नुस्खे को फॉलो करते हैं, तो बिना दर्द के आसानी से उनके बाल निकल सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको एक बिना दर्द वाला नुस्खा बता देते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
  • दूध
  • हल्दी
  • कॉफी पाउडर
  • चीनी
  • आटा

नुस्खे को बनाने की विधि

नुस्खे को बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको आधा गिलास दूध को पैन में गर्म कर लेना है। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलानी है। अब आपको आधा चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच चीनी को मिला लेना है। इन सभी चीजों को मिलाने के बाद आपको इस नुस्खे में आटा मिला लेना है। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट ऐसे ही रहने दें। इसके बाद सूखे आटे को उसके ऊपर से रगड़ते हुए पेस्ट को हटा लें। आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

चेहरे के बालों को कैसे कम करें?

कैसे करें इस्तेमाल?

कैसे करें इस्तेमाल?

डीके सिंह के मुताबिक, आपको इस नुस्खे को महीने में कम से कम 2 बार करना है। याद रखें कि अगर आपके चेहरे पर बाल ज्यादा आते हैं, तो आप जरूरत के हिसाब से पैक तैयार कर ले। आपको इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखना है। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से रगड़ते हुए, नुस्खे को हटा दें। इससे चेहरा नेचुरली चमकता है और आपको किसी तरह की समस्या होने का खतरा बहुत कम रहता है। आप इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर सकते हैं। इससे त्वचा को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर