उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी: IMD ने यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए जारी किया नया अलर्ट


Loading

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर ठंड तेज हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और कई क्षेत्रों में मौसम सामान्य से काफी ठंडा हो चुका है। IMD ने कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।

cold wave

नई दिल्ली: मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। ठंडी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर की स्थिति 13 दिसंबर तक जारी रह सकती है।

IMD के अनुसार अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी 11 से 15 दिसंबर के बीच दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

राजधानी में मौसम में बदलाव साफ तौर पर दिख रहा है। कभी ठंडक बढ़ जाती है तो कभी मौसम गर्म हो रहा है। बुधवार को इस दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से इसमें गिरावट आना शुरू हो जाएगी। हालांकि बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी।

IMD के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। 12 से 14 दिसंबर तक आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री तक बना रहेगा। 15 और 16 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा।

 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अब ठंड के साथ ही कोहरे का सिलसिला भी जारी हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है। साथ ही दो दिनों के दौरान पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी यूपी में ज्यादा कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में 16 दिसंबर तक मौसम साफ रह सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम में आने वाले दिनों में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हवा की दिशा में परिवर्तन होगा और राज्य में अब पुरवैया हवा (पूर्वी हवा) चलने के आसार बन रहे हैं। इस बदलाव का सीधा असर राज्य के तापमान पर पड़ेगा, जिससे ठंड में आंशिक बढ़ोतरी होगी और लोगों को अधिक ठिठुरन महसूस हो सकती है। 14 दिसंबर 2025 तक उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के साथ ही पारे में तेजी से गिरावट आ रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप ठिठुरन भरी ठंड से रह दे रही है। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी का कहर और बढ़ सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा बढ़ सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में भी मौसम करवट ले रहा है। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जबकि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। सामान्यतया शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर ज्यादा रहता है लेकिन बुधवार 10 दिसंबर को शेखावाटी के बजाय पड़ोसी जिला नागौर सबसे ठंडा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर