विदेशी ‘ड्रीमगर्ल’ बुराड़ी में मिली, एम्स रिसर्चर का रोमांस खुला तो होश उड़ गए


Loading

अभिषेक को लगा कि उसकी जिंदगी में खुशियों का आगमन हुआ है, लेकिन उसकी ‘ड्रीमगर्ल’ ने उसके सामने एक खौफनाक साजिश छुपा रखी थी। प्यार की मिठास के पीछे छिपा यह राज इतना बड़ा था कि खुलते ही अभिषेक के होश उड़ गए।

AIIMS researcher duped by uganda man posing as women

दिल्ली में साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा: ‘ड्रीमगर्ल’ बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

एम्स में शोधकर्ता अभिषेक की जिंदगी सामान्य थी, लेकिन 34 साल की उम्र में अकेलापन उसे सताने लगा। साथी खोजने के लिए उसने पिछले साल एक डेटिंग एप पर अकाउंट बनाया। वहां उसे एक विदेशी ‘ड्रीमगर्ल’ का मैच मिला। चैटिंग और नंबर एक्सचेंज के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं, और अभिषेक पूरी तरह इस रिश्ते में उलझ गया।

लेकिन जल्द ही सामने आया कि जिस लड़की से वह प्यार कर रहा था, वह दरअसल एक लड़का था। दिल्ली पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया।

1.90 लाख का चूना

पुलिस के अनुसार, अभिषेक को विश्वास दिलाया गया कि यह लड़की एक ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी में काम करती है और तेल के कारोबार में निवेश करने का आकर्षक मौका है। अभिषेक ने इस पर भरोसा किया और 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद वह गायब हो गई।

बुराड़ी में मिला फ्रॉडster

जांच में पता चला कि यह महिला नहीं बल्कि 38 साल के आसपास के युगांडा नागरिक माइकल इगा थे। इगा डेटिंग एप्स पर महिला बनकर लोगों को ठगता था। दिल्ली पुलिस ने उसे बुराड़ी से गिरफ्तार किया।

तेल के कारोबार का जाल

इगा ने अभिषेक को यह भरोसा दिलाया कि असम से दुर्लभ तेल 2 लाख रुपये प्रति लीटर में खरीदकर बाजार में 3.5 लाख रुपये प्रति लीटर में बेचा जा सकता है। यह मामला 2024 का है। फरवरी 2025 में अभिषेक ने शिकायत दर्ज कराई थी।

एनसीआर में 200 से ज्यादा अपार्टमेंट में छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर पुलिस ने 200 से अधिक अपार्टमेंट्स में छापेमारी की। जांच में पता चला कि इगा नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को निवेश का लालच देता और हनी ट्रैप में फंसाता था। पुलिस ने बताया कि वह कम से कम 14 मामलों में शामिल था।

अंततः बुराड़ी स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार किए गए इगा ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। युगांडा दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर