![]()
मनीष कुमार सिंह,: सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक श्री संजय कुमार सिंह ने पटना में बिहार सरकार के नव-नियुक्त कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक ने मंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभालने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मुलाकात के दौरान विधायक संजय कुमार सिंह ने सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में पिछले अक्टूबर महीने में आई बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई भारी तबाही की जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में किसानों की धान एवं सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
विधायक ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि सभी प्रभावित किसानों को अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी क्षति की भरपाई हो सके। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा में भी आवाज उठाने के साथ ही मंत्री को पत्र भेजकर भी निवेदन किया है।
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि से संबंधित अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी विधायक ने कृषि मंत्री से चर्चा हुई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञात हो की नवनिर्वाचित विधायक सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है इसके लिए हाल के दिनों में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बैठके भी आयोजित किए है।






