![]()
जैगुआर और एनाकोंडा दोनों ही बेहद शक्तिशाली शिकारी हैं, और उनकी ताकत पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर करती है। न एनाकोंडा जैगुआर से कम है, न जैगुआर एनाकोंडा से। लेकिन वायरल वीडियो में इनका आमना-सामना देखने को मिलता है, जिसमें आखिरकार केवल एक ही शिकारी विजेता बनकर उभरता है।
![]()
जैगुआर बेहद शक्तिशाली शिकारी है, लेकिन एनाकोंडा जहरीला नहीं होता। एनाकोंडा और अजगर दोनों बोइडे परिवार के सदस्य हैं, हालांकि अलग-अलग वंशों से आते हैं। एनाकोंडा मूल रूप से दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है, जबकि अजगर अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी मौजूद है। इसी के बीच, एनाकोंडा और जैगुआर के आमने-सामने होने पर यह देखा जाता है कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
एनाकोंडा का जैगुआर ने किया शिकार…
जब जैगुआर वीडियो में झाड़ियों के अंदर से एनाकोंडा को पकड़कर बाहर निकालता है, तो वह भी जैगुआर के मुंह को जकड़ने की कोशिश करता है। अजगर की तरह एनाकोंडा भी अपने शिकार को कसकर लेपटता और उसकी हड्डियों को तोड़कर उसे निगलकर मार देता है। यहीं काम एनाकोंडा एक पल के लिए जैगुआर के साथ भी करने की कोशिश करता है।
जैगुआर मुंह से पकड़कर जब एनाकोंडा को जब ले जा रहा होता है, तो एनाकोंडा उसके मुंह को जकड़ने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन जैगुआर उसे झटकर अपने मुंह से हटा देता है और दौड़ता हुआ वहां से भाग खड़ा होता है। इसी के साथ करीब 25 सेकंड की यह फुटेज खत्म हो जाती है।
क्या अद्भुत नजारा है?
@jaguars_pantanaltours नाम के Instagram यूजर ने यह Reel पोस्ट करते हुए लिखा- मैंने इस पल का बरसों से इंतजार किया है। पैंटानेरो, एक युवा जैगुआर जो हाल ही में अपनी मां से अलग हुआ है और शिकार करना सीख रहा है, आज एक पीले एनाकोंडा को मारने में कामयाब रहा। मैंने पैंटानल में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। क्या ही अविश्वसनीय और भावुक दृश्य था!
जैगुआर- द टफ हंटर!
जैगुआर को यूजर्स कमेंट सेक्शन में एक मजबूत शिकारी बताते हुए उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- जगुआर एक कठिन शिकारी। दूसरे यूजर ने कहा कि एक बहुत ही बुद्धिमान और मजबूत जानवर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अद्भुत प्रवृत्ति और शक्ति।






