SSC GD 2026 नोटिफिकेशन जारी: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 25,400+ कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती


Loading

SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इस बार बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिससे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका खुला है।

ssc gd vacancy 2025

SSC ने GD Constable Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर खुल गया है। इस भर्ती में कुल 25,487 पदों पर वैकेंसी निकली है, जिनमें सबसे अधिक रिक्तियां CISF में हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है और उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 170 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी तय की गई है, जबकि पुरुषों के सीने की माप 80 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल शामिल होंगे। पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी दौड़ 24 मिनट में और महिलाओं को 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

SSC GD Vacancy 2025 Details: पद की डिटेल्स

फोर्स वैकेंसी (पुरुष) वैकेंसी (महिला) कुल
बीएसएफ 524 92 616
सीआईएसएफ 13135 1460 14595
सीआरपीएफ 5366 124 5490
एसएसबी 1764 00 1764
आईटीबीपी 1099 194 1293
एआर 1556 150 1706
एसएसएफ 23 00 23
कुल 23467 2020 25487

पे लेवल-3 के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर