Bank Jobs 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली बीसी सुपरवाइजर भर्ती, 20 दिसंबर लास्ट डेट, फटाफट करें अप्लाई


Loading

New Bank Jobs 2025 Apply: बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी निकली हुई है। आवेदन की लास्ट डेट आने वाली है

bank jobs 2025

Central Bank Of India Recruitment 2025 : बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी अपडेट है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in की मदद से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिसकी लास्ट डेट 20 दिसंबर 2025 तय की गई है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने कृषि, ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेशन विभाग, केंद्रीय कार्यालय के लिए बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर की यह भर्ती कर रहा है। रिटायर्ड और यंग कैंडिडेट्स दोनों इसका फॉर्म भर सकते हैं।

भर्ती निकाय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
पद का नाम बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर (BC Supervisor)
पदों की संख्या 03
ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in
आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025
योग्यता ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर नॉलेज/ रिटायर्ड बैंक स्टाफ
आयुसीमा 21-64 वर्ष तक
कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 12 महीने
भर्ती का नोटिफिकेशन ​Central Bank Of India Recruitment 2025 Notification PDF

 

बैंक बीसी सुपरवाइजर के लिए योग्यता क्या चाहिए?

युवा अभ्यर्थी जो इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर पर काम करने की नॉलेज भी हो। एम.एससी (आईटी)/बी.ई (आईटी)/एमसीए/एमबीए वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 वर्ष तक अप्वाइंटमेंट के समय हो और बीसी सुपरवाइजरों के पद पर बने रहने की अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जो इस भर्ती में फॉर्म भरना चाहते हैं, वो किसी भी बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/ग्रामीण बैंक/निजी बैंक/सहकारी बैंक) के सीनियर मैनेजर/समकक्ष पद तक के सेवानिवृत्त अधिकारी (स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त सहित) होने चाहिए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त क्लर्क और समकक्ष, जिन्होंने JAIIB उत्तीर्ण किया हो और जिनका रिकॉर्ड अच्छा हो, वो भी आवेदन के पात्र होंगे।उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 64 वर्ष तक हो। उनकी सेवा अवधि अधिकतम 65 वर्ष तक होगी।

 

सैलरी कितनी मिलेगी?

सुपरवाइजर टाइप फिक्स्ड कंपोनेंट वेरिएबल कंपोनेंट कन्वेंस अलाउंस मोबाइल/इंटरनेट चार्ज
कैटेगिरी A 15,000/- 10,000/- 4000 500
कैटेगिरी B 12,000/- 8000/- 3000 500/-

कैटेगिरी ए के अंतर्गत सुपरवाइजर को 25 बीसी एजेंट्स दिए जाएंगे। वहीं कैटिगिरी बी में 20 बीसी एजेंटि्स मिलेगें जो बैंक के लिए काम करेंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसें में उम्मीदवारों को पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।
  • आप इसे नोटिफिकेशन लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद इसका प्रिंट आउन निकाल लें। अब अपना नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, पता आदि की डिटेल्स भी ध्यान से भर दें।
  • डेक्लेरेशन को भरने के बाद अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, करंट एड्रेस की कॉपी, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट, पिछले संगठन में काम के सर्टिफिकेट को फॉर्म में अटैच करें और इसे बैंक को भेज दें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर