![]()
मनीष कुमार सिंह (सिमरी बख्तियारपुर) प्रखण्ड के सरडीहा में शनिवार को उत्सव जैसा माहौल रहा। गांव के आदर्श मध्य विद्यालय सरडीहा के प्रांगण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के निर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह के विजय होने पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और समर्थकों ने पाग, चादर ,माला पहनाकर बहुत उत्साह और आनंदित होकर विधायक का स्वागत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार शरण सिंह ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी मुरारी कुमार सिंह ने संभाला।

बधाई देते हुए सरडीहा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने कहा कि संजय बाबू अत्यंत सौम्यऔर सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा । हम सभी का यह हार्दिक इच्छा था कि एक ऐसा नेतृत्व करने वाला विधायक हो जो समाज के सभी वर्गों गरीब दलित महा दलित, पिछड़ा अति पिछड़ा को साथ लेकर चल सके।आज वह इच्छा पूर्ण हुआ है।
विधायक ने भावुक होकर कहा कि सरडीहा मेरा ननिहाल है और यहां के लोगों और मिट्टी से मेरा गहरा रिश्ता है। प्रारंभिक पढ़ाई मैं यहीं से किया। मुझे ऐसा लगता है कि इस विधानसभा का कोई ना कोई कर्ज मेरे ऊपर जरूर है जिसके लिए मैं इस विधानसभा को ही चुना। मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के लिए मैं बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से काम करूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए मुझे चाहे जो भी कुर्बानी देना पड़े। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।






