![]()
“ग्लैमरस लुक में फिर छाईं श्वेता तिवारी, स्टाइलिश फोटोज़ पर फैंस हुए फिदा”
![]()
श्वेता तिवारी, जिन्होंने टीवी पर संस्कारी बहू ‘प्रेरणा’ बनकर लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया, अब 45 की उम्र में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सोशल मीडिया पर लगातार छाई रहती हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल आज भी कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देता है। हाल ही में सामने आई उनकी नई तस्वीरें एक बार फिर चर्चा में हैं, जिनमें उनका सिज़लिंग अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है।
इस बार श्वेता ने रंग-बिरंगी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में फोटोशूट कराया है। कंधे से गिरती बाजू और मॉडर्न कट ने उनके लुक में अतिरिक्त ग्लैमर जोड़ दिया, जबकि उनकी अदाओं ने पूरे फोटोशूट को और भी आकर्षक बना दिया। फैंस का कहना है कि इन तस्वीरों में श्वेता 45 नहीं बल्कि 30 की लग रही हैं, और यही वजह है कि उनका हर नया लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है।
![]()
श्वेता तिवारी के लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी साड़ी में एलिगेंट स्टाइल तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज़ फैंस को दीवाना बना देता है। इस बार भी श्वेता ने एक खूबसूरत प्रिंटेड ड्रेस में फोटोशूट कराया, जिसमें उनका सिजलिंग लुक देखते ही बन रहा था। उनकी फिटनेस और स्टाइल को देखकर कोई अंदाज़ा ही नहीं लगा सकता कि वह 45 साल की हो चुकी हैं। बल्कि ऐसा लगता है जैसे बढ़ती उम्र का उन पर कोई असर ही नहीं, बल्कि उम्र लगातार कम होती चली जा रही हो। वही आत्मविश्वास, वही ग्लैमरस पर्सनैलिटी—और फैंस एक बार फिर उन पर फ़िदा हो गए।
ऑफ शोल्डर डिजाइन ने बढ़ाया ग्लैमर
![]()
इस लेटेस्ट फोटोशूट में श्वेता तिवारी गाजरी रंग की खूबसूरत प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी आउटफिट पर ग्रीन, येलो, पिंक और ब्लू रंगों से बना फ्लोरल और पैचवर्क डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बना रहा है। ड्रेस की ऑफ-शोल्डर स्टाइलिंग ने उनके लुक में मॉडर्न टच जोड़ा। कभी वह इसे कंधे के ऊपर रखते हुए डीप वी-नेक जैसा अंदाज़ देती दिखीं, तो कभी बाजुओं को नीचे खिसकाकर ग्लैमरस फील बढ़ाती नजर आईं। इसी पैटर्न वाले फैब्रिक से बनाई गई रफल डिटेलिंग ने पूरे लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और एलीगेंट बना दिया, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
फ्लोइ स्कर्ट पोर्शन है बढ़िया
![]()
ड्रेस के स्कर्ट पोर्शन की बात करें तो इसे ऊपर से बॉडी-फिटेड रखा गया है, जो श्वेता की फिगर को खूबसूरती से उभारता है। नीचे की ओर आते-आते इसमें हल्का फ्लेयर जोड़ दिया गया है, जिससे आउटफिट में एलीगेंट फ्लो आ गया। इसके साथ ही साइड में दिया गया स्लिट कट उनके लुक में बोल्डनेस और आकर्षण दोनों बढ़ाता है। मैक्सी ड्रेस का फ्लोई डिज़ाइन और रंग-बिरंगा प्रिंट उनके बॉडी कर्व्स को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करता है और पूरे लुक को बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग बना देता है।






