“IND vs SA Head to Head: वनडे में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, लेकिन घरेलू मैदान पर मजबूत टीम इंडिया—देखें पूरा रिकॉर्ड”


Loading

भारत और साउथ अफ्रीका एक बार फिर वनडे क्रिकेट में आमने-सामने होने वाले हैं। 1991 से अब तक दोनों टीमों के बीच 94 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कई रोमांचक मुकाबलों ने इस प्रतिद्वंद्विता को बेहद खास बनाया है। आगामी भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के प्रदर्शन और रिकॉर्ड पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

IND vs SA Head to Head

भारत में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो यहां भी साउथ अफ्रीका ने कड़ी टक्कर दी है। 32 मैचों में भारत ने 18 को अपने नाम किया है तो साउथ अफ्रीका भी 14 को जीतने में सफल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम भारत में वनडे सीरीज भी जीत चुकी है। 2015 में उसने भारत में आकर 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीता था।

पिछले 10 वनडे मैचों में प्रदर्शन

भारतीय टीम को अपने पिछले 10 मैचों में 8 जीत मिली है। इस दौरान टीम दो मैच हारी है। पिछले सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार मिली थी। साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो 10 मैचों में उसे 5 हार और 5 जीत मिली है। उसे आखिरी सीरीज में पाकिस्तान ने हराया था। इस दौरान टीम इंग्लैंड के खिलाफ 342 रनों से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे 276 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि दोनों सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर