![]()

सैम कोंस्टास को पहले टेस्ट से किया गया ड्रॉप
20 साल के ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर सैम कोंस्टास को एशेज के पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कोंस्टास पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे हैं। इस वजह से उनको अब ड्रॉप कर दिया गया है। यह वही सैम कोंस्टास हैं, जिन्होंने 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को काफी परेशान किया था।
एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलिया टीम- स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।
एशेज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, मार्क वुड।






