![]()
सोशल मीडिया पर शताब्दी एक्सप्रेस के एक TTE का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे हैंडसम TTE की पर्सनैलिटी और स्टाइल को देखकर लोग हैरान रह गए। टिकट चेक करने का एक आम सा पल इंटरनेट पर लोगों का नया क्रश बन गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस रील को देखकर यूज़र लगातार कॉमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
![]()
ट्रेन में टिकट कंफर्म न होने पर जहां लोग TTE से बचने की कोशिश करते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक TTE अपनी गुड-लुकिंग पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूज़र्स कह रहे हैं कि अगर ऐसा TTE मिल जाए, तो वे रोज़ ट्रेन से सफर करना पसंद करेंगे। वीडियो में उनकी स्मार्टनेस और आत्मविश्वास ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
गुड लुकिंग पर्सनैलिटी देख लोग शॉक्ड!
इस वायरल रील में TTE को AC कोच में टिकट चेक करते हुए देखा जा सकता है। वह बेहद आराम और शांति से यात्रियों की टिकट देख रहा है। इस दौरान उसे कैमरे में फिल्माया गया है। इस रील के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह का गाना ‘अखियां मिलावांगा’ (Commando 3) डाला गया है, जो इस वीडियो को और खास बना रहा है। TTE वाली इस रील के कैप्शन में लिखा गया – हाय! अगर ऐसा TC हो तो मैं रोज ट्रेन से सफर करूं।
सरकारी नौकरी है, बहुत सुंदर…
इस छोटे से वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी, क्रश और तानों का बवंडर मजा दिया है। एक यूजर ने लिखा – टिकट खिड़की से फेंक दो, फिर ये तुम्हें पकड़ कर ले जाएगा। किसी ने मजाक किया – सरकारी नौकरी है, बहुत सुंदर बीवी मिलेगी इसे, तुम ख्वाब मत देखो। एक और ने लिखा – दूसरों के भाई, बेटे, बॉयफ्रेंड को घूरते हुए शर्म नहीं आती? वैसे ये किस रूट की ट्रेन है?
कुछ तो इतने दीवाने हो गए कि बोले – मेरे पास टिकट ही नहीं है, प्लीज मुझे पकड़ लो! वहीं रील पर किसी यूजर ने दावा किया कि यह TC शादीशुदा है, तो किसी ने मजाक में कहा -वायरल हो गया है इसे पता भी नहीं होगा। वहीं एक ने लिखा कि यह शताब्दी है या फिर वंदे भारत ट्रेन।
यहां देखें ट्रेन का वायरल वीडियो
कुल मिलाकर, यह मोमेंट बताता है कि कभी-कभी जिंदगी के सबसे छोटे और आम पल भी किसी को रातों-रात स्टार बना सकते हैं। टिकट चेक करने वाला ये TC अब इंटरनेट का नया हीरो बन चुका है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह किस ट्रेन का वीडियो है लेकिन यह मोमेंट सोशल मीडिया पर छा जरूर गया है। खैर, पोस्ट करते हुए यूजर ने शताब्दी एक्सप्रेस हैशटैग यूज किया है।






