पेशावर में दहशत: FC मुख्यालय पर आतंकी हमला, गोलियों की गूंज और धमाकों से हिला शहर


Loading

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान आतंकवाद के केन्द्र में रहते हैं और इन दोनों प्रांतों में लगातार आतंकी हमले होते रहते हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी इन दोनों प्रांतों में एक्टिव है। नवंबर 2022 में TTP ने पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम को खत्म कर दिया था।

https://www.reuters.com/resizer/v2/AHT7EMTJZVN6JMLCRWD7J7JAJM.jpg?auth=f372030afb6912d584b370e00597722311a223948d7a8d3f296e6b33f3faa3e9&height=2400&quality=80&smart=true&width=1920

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में सोमवार सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ, जहां आतंकियों ने फेडरल कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय को निशाना बनाया। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान कम से कम दो तेज धमाके भी सुनाई दिए, जिनमें से एक धमाका FC हेडक्वार्टर के गेट पर एक सुसाइड बॉम्बर द्वारा किया गया बताया जा रहा है।

हमले के बाद पूरा इलाका घेराबंदी में ले लिया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल, रैपिड रिएक्शन फोर्स और पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गईं। पेशावर का व्यस्त सद्दर क्षेत्र पूरी तरह सील कर दिया गया, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं, लेकिन दो आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान लंबे समय से TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) और बलूच लिबरेशन आर्मी जैसी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। नवंबर 2022 में TTP द्वारा युद्धविराम तोड़ने के बाद से इन क्षेत्रों में हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। इसी तरह का हमला सितंबर में भी FC मुख्यालय पर हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के छह जवान मारे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर