न डरा, न भागा… पुलिस स्टेशन में तेंदुआ को आता देख कुत्ते ने जान पर खेलकर दिखाई वफादारी, लोगों ने किया सैल्यूट


Loading

Uttarakhand Leopard Attack: उत्तराखंड के नैनीताल में एक तेंदुआ अचानक पुलिस स्टेशन में घुस आता है। लेकिन अंदर मौजूद कुत्ता उसे देखकर बिल्कुल नहीं घबराता है और अपनी वफादारी से भी एक कदम पीछे नहीं हटता है। वह दौड़ता हुआ तेंदुए से भिड़ जाता है, लेकिन इसका अंजाम पहले ही लिखा जा चुका होता है।

Dog Sacrificed Life To Leopard For Loyalty
तेंदुआ और कुत्ते का आमना-सामना (X)
किसी भी साधारण स्ट्रीट डॉग या नॉर्मल कुत्ते के लिए तेंदुए से भिड़ पाना आसान नहीं होता है। हां, पिटबुल या जर्मन शेपर्ड के आकार वाले कुत्तों के सामने तेंदुआ खुद एक बार पीछे हट सकता है। लेकिन आम कुत्तों को वह बिल्कुल भी नहीं बख्सता। मगर कुत्तों को उनकी वफादारी के लिए भी जाना जाता है।

ऐसे में जब नैनीताल के एक पुलिस स्टेशन में तेंदुआ धुसा तो उसका सामना करने कुत्ता तुरंत दौड़ा चला आया। हो सकता है, कुत्ते ने तेंदुए को Underestimate किया हो। लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से भिड़ते है, तो अगले 2 सेकंड में ही इस भिड़ंत का नतीजा सामने आ जाता है। यह पूरी घटना पुलिस स्टेशन के अंदर लगे CCTV में कैद हो जाती है, जो अब वायरल हो रही है।

तेंदुए से नहीं बच सका कुत्ता…

तेंदुए से नहीं बच सका कुत्ता…

पुलिस स्टेशन के दरवाजे के सामने तेंदुए के दिखाई पड़ते ही कुत्ता न डरता है, न भागता है। बल्कि बिना समय गंवाए वह दौड़ता हुआ तुरंत तेंदुए से भिड़ जाता है। लेकिन तेंदुआ उससे लड़ने में दिलचस्पी दिखाने के बजाय सीधा उसकी गर्दन दबोच लेता है और महज 2 सेकंड के अंदर ही कुत्ते को काबू कर लेता है। फिर पलक झपकते ही कुत्ते को अपने साथ ले जाता है।

इस तरह कुत्ता की वफादारी के चलते तेंदुए पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं घुस पाता है। लेकिन कुत्ते की कुर्बानी देखने के बाद अब हर कोई उसे कमेंट सेक्शन में सलामी दे रहा है। CCTV फुटेज के मुताबिक, यह घटना 17 नवंबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे की है।

पुलिस स्टेशन में तेंदुआ…

X पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तराखंड में नैनीताल के एक पुलिस स्टेशन में तेंदुआ घुसा और कुत्ते को उठाकर ले गया! अब तक इस वीडियो को 5 हजार व्यूज, ढाई सौ से ज्यादा लाइक्स और कई सारे कमेंट्स मिल चुके हैं।

ऐसे ही थोड़ी वफादार कहते हैं…

ऐसे ही थोड़ी वफादार कहते हैं…

कुत्ते की वफादारी देखकर इंटरनेट यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसे ही थोड़ी कुत्तों को वफादार कहा जाता है, वो भागा नहीं बल्कि लड़कने गया उससे। दूसरे यूजर ने कहा कि डोगेश भाई पुलिस स्टेशन में भी सेफ नहीं है, बताओ भला। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेचारा कुत्ता बचाने की पूरी कोशिश करता है। चौथे यूजर ने इसे भयावह वीडियो बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर