![]()
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने पुराने मोजे को कैंची की मदद से दस्ताने में बदल दिया। इस आसान से जुगाड़ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो देखकर कई लोगों ने इसे ‘सुपर यूजफुल हैक’ बताया, तो कुछ ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि “अब यही गिनीज बुक में जाएगा!” वायरल पोस्ट को अब तक करीब 85 लाख व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं, जिनमें लोग इस अनोखी क्रिएटिविटी पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
![]()
Reel बनाकर वायरल होने के चक्कर में लोग अपनी अतरंगी कला का प्रदर्शन करते रहते हैं। जिससे उन्हें व्यूज भी खूब मिलते हैं और कमेंट सेक्शन में लोगों का राय-मशवरा और रिएक्शन भी मिलता है। खैर, इंटरनेट पर ठंड के दिनों में एक सस्ता जुगाड़ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स ने मोजे से दस्ताने का इंतजाम कर दिया है। जी हां, बंदे ने बिना मार्केट गए ही मोजों को दस्ताने में बदल दिया है।
हालांकि, शख्स ने जिस तरह से मोजे को दस्ताने में बदला है, उससे मोजा तो दस्ताना बन गया है। लेकिन अब दस्ताने के मोजे बनने का स्कोप खत्म हो गया है। उसके इस हैक वाली Reel पर कमेंट करने वाला एक तबका जहां बंदे के दिमाग की तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी ओर यूजर्स उसे उसके इस हैक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं और बाजार से नया दस्ताना लाने की सलाह दे रहे हैं। कुल मिलाकर वीडियो ने वायरल होने के स्टैंडर्ड टच कर लिए है।
ठंड में दस्ताने का शॉर्टकट…
इस क्लिप में ठंड के दस्ताने को बनाने के लिए बंदे ने एक जोड़ी मोजा लेता है। फिर वह उसके नीचे वाले हिस्से को कैची से काट देती है। कैची से काटने के बाद वह मोजे के निचले हिस्से में एक छोटा-सा कट बनाता है। अच्छा पहली बार वीडियो देखने वालों को यहां तक भी नहीं समझ आता है कि आखिर में यह बंदा क्या कलाकारी दिखा सकता है।
खैर, आखिर में बंदा मोजों का डिजाइन करके उन्हें दस्ताना बना देता है। ऐसा दस्तान जिसमें 4 उंगलिया आसानी खुली रहेंगी। वहीं एक अंगूठा के लिए उसने अलग से एक छोटा कट बनाया। यह जुगाड़ जहां कुछ लोगों को फालतू तो कई लोगों को सस्ता और टिकाऊ लग रहा है।
दस्ताना नहीं था तो…
Instagram पर वायरल इस Reel को @mr_umesh0018 नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘दस्ताना नहीं था तो।’ अब तक इस वीडियो को 85 लाख के ऊपर व्यूज और 86 हजार के पार व्यूज मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर डेढ़ सौ के पार कमेंट्स भी मिल चुके हैं।
टैलेंट की कमी नहीं है…
सही मायनों में इंडिया में टैलेंट की सच में कोई कमी नहीं है। कमेंट सेक्शन में भी लोग इस वीडियो को देखने के बाद ऐसी ही बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘जिस पैसों से मोजे खरीदे हैं, उसी पैसों से दस्ताने भी खरीद लो।’ दूसरे यूजर ने कहा कि इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। तीसरे यूजर ने इसे ‘टेक्नोलॉजिया’ बताया। वहीं चौथे यूजर ने कहा कि अरे भाई नई जुराब भी तो खराब हो गई न?






