![]()
बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ को देश की सबसे सुंदर रानी कहा जाता है। अपनी शालीनता और रॉयल स्टाइल के लिए मशहूर राधिकाराजे अक्सर सादे लिबास में भी बेहद आकर्षक लगती हैं। हाल ही में फूलों वाली साड़ी में उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, जहां उनकी सादगी और गरिमा ने सबका दिल जीत लिया।
![]()
गुजरात के लक्ष्मी विलास पैलेस में रहने वाली बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ अपनी सुंदरता और सादगी के लिए जानी जाती हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की सबसे खूबसूरत रानियों में शामिल राधिकाराजे का हर लुक शाही ठाठ-बाट से भरा होता है। हाल ही में उनकी फूलों वाली साड़ी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं, जिसमें उन्होंने बिना भारी गहनों या चमकदार कपड़ों के भी अपनी रॉयल एलिगेंस से सबका दिल जीत लिया।
फ्लोरल साड़ी में लगीं खूबसूरत
यूं तो महारानी 47 साल की हैं और दो राजकुमारियों का मां बन चुकी हैं, लेकिन उनकी सुंदरता देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वह हमेशा ही अपने साड़ी लुक्स से इंप्रेस कर जाती हैं, तो यहां द सिल्क स्टोरी लेबल की सिंपल-सी फ्लोरल साड़ी में वह बेहद सुंदर लगीं। तभी तो लोगों का दिल एक बार फिर उन पर अटक गया।
ग्रे साड़ी पर पिंक फ्लावर पैटर्न लगा शानदार
महारानी राधिकाराजे यहां शिफॉन की खूबसूरत- सी ग्रे साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिस पर ऑल ओवर पिंक फ्लोरल पैटर्न बना है, जिसका कलर कॉम्बिनेशन ग्रे के साथ सुंदर लगा, तो उनका इसे ओपन पल्लू के साथ स्टाइल करना भी लुक की ब्यूटी बढ़ा गया। जहां पल्लू को उन्होंने स्टॉल की तरह ओढ़ते हुए दूसरे हाथ पर कैरी किया। जैसे शाही परिवार की महिलाएं अक्सर किए दिखती हैं। जिससे साड़ी को नीट एंड क्लीन क्लासी लुक मिलता है।
सादा ब्लाउज किया पेयर
अब भले ही महारानी राधिकाराजे की साड़ी फ्लोरल पैटर्न से सजी है, लेकिन साथ में उन्होंने प्लेन ग्रे कलर का ब्लाउज वियर किया। जिसकी नेकलाइन को भी सिंपल राउंड रखा, तो स्लीव्स पल्लू की वजह से नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन, जो भी है महारानी का साड़ी में लुक सबसे बेस्ट लगा। जिसे रॉयल वाइब्स मिल रही हैं।
जूलरी सिंपल होकर भी लगी क्लासी
अब साड़ी पर हुआ फूलों वाला काम सिंपल और लाइट वेट है, तो उन्होंने जूलरी को भी मिनिमल रखा, जो उनके लुक को क्लासी बना गया। पिंक और ग्रे कलर कॉम्बो के साथ लुक को सटल और सुंदर बनाए रखने के लिए उन्होंने ग्रे मोतियों वाली माला पहनी और मैचिंग इयररिंग्स डाल, वाइट पर्ल्स वाला ब्रेसलेट और वॉच के साथ लुक पूरा किया। जिससे राजघरानों में फैशन स्टेटमेंट मानी जानी वाली शिफॉन की साड़ी उन पर बेहद सुंदर लगी।
बिंदी लगा लुक को किया पूरा
महारानी राधिकाराजे चाहे किसी इवेंट में दिखे या फिर घर पर पूजा- पाठ करती नजर आईं, वह अपने साड़ी लुक्स को हमेशा ही बिना एक्स्ट्रा तामझाम के पूरा करती हैं। उनका एक अलग ही ऑरा और स्टाइल है, जो हर लुक को पावरफुल और अट्रैक्टिव बना देता है। तभी तो यहां बिंदी लगा खुले बालों में नेचुरल मेकअप किए महारानी राधिकाराजे का देसी रूप लोगों के दिलों को भा गया।
अब जरा शिफॉन साड़ियों की राजघरानों में एंट्री के बारे में जानिए
शिफॉन भारत नहीं, बल्कि फ्रांस से आया है, जो 1700 के दशक में अस्तित्व में आया। इसे रेशम से बुना जाता था, तो 1930 के बाद से नायलॉन का यूज भी बढ़ गया। जिनकी भारत में लोकप्रियता का श्रेय महारानी गायत्री देवी और उनकी मां महारानी इंदिरा देवी को जाता है। इंदिरा देवी ने शिफॉन से साड़ी बनाने के आदेश दिए, जो देश के फैशन क्षेत्र में नई लहर ले आए। और, फिर गायत्री देवी ने इन्हें मोतियों का बॉर्डर लगाकर नया रूप दे दिया, जो धीरे-धीरे राजघरानों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन गया। तभी तो बड़ौदा की महारानी का लुक भी यहां दिल जीत गया।






